लाइव न्यूज़ :

दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर आयकर विभाग ने करोड़ों रूपये की कर चोरी का पता लगाया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली,17 अक्टूबर आयकर विभाग ने डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वाले एक समूह और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर करोड़ों रूपये की कर चोरी का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

विभाग ने 12 अक्टूबर को छापेमारी की कार्रवाई कई राज्यों में की।

वक्तव्य में बताया गया कि पहला समूह डिजिटल मार्केटिंग और प्रचार प्रबंधन से जुड़ा है और बेंगलुरु, सूरत, चंडीगढ़ और मोहाली में स्थित परिसरों समेत कुल सात परिसरों पर छापे मारे गए। इसमें कहा गया, ‘‘अपराध में लिप्तता साबित करने वाले साक्ष्य मिले हैं जो बताते हैं कि समूह ने एक एंट्री ऑपरेटर की मदद से फर्जी व्यावसायिक एंट्री करवाईं। एंट्री ऑपरेटर ने हवाला ऑपरेटरों के जरिए समूह को नगदी और बिना लेखाजोखा वाली आय स्थानांतरित करने की बात स्वीकार की है।’’

जिस अन्य समूह पर छापेमारी की गई वह ठोस कचरा प्रबंधन के काम से जुड़ा है। सीबीडीटी के वक्तव्य में कहा गया, ‘‘सबूत मिले हैं जो बताते हैं कि यह समूह खर्चे और उप ठेके के फर्जी बिल के काम में लिप्त था। आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस तरह करीब 70 करोड़ रूपये के फर्जी खर्चे दिखाए गए।’’

सीबीडीटी ने कहा कि बिना हिसाब-किताब के करीब सात करोड़ रूपये का संपत्ति में निवेश का पता चला, बिना लेखाजोखा वाले 1.95 करोड़ नकद और 65 लाख रूपये के गहने जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?