लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने हरियाणा कांग्रेस विधायक से संबंधित परिसरों पर छापेमारी के बाद कर चोरी का दावा किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने हरियाणा कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोकर और अन्य लोगों से जुड़े व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि बुधवार को जिस समूह के यहां तलाशी अभियान चलाया गया है, वह रियल एस्टेट के कारोबार, आवास, आतिथ्य और शराब कारोबार में शामिल हैं।

सीबीडीटी ने यहां जारी एक बयान में समूह की पहचान नहीं की, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ये व्यवसाय राज्य में समालखा विधानसभा सीट से छोकर से जुड़े थे।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने समालखा, गुड़गांव, रोहतक और पंचकूला में 12 से अधिक परिसरों में छापेमारी की और यह कार्रवाई आकलन नोटिसों का अनुपालन नहीं करने के कारण की गई।

जांच में पाया गया कि जिन व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए थे, वे समूह द्वारा चलाए जा रहे शराब के कारोबार में लिप्त थे।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘यह पाया गया कि ऐसे व्यक्ति जिनके पास शराब के लाइसेंस जारी किए गए थे, वे मुख्य समूह के सदस्य थे।’’

सीबीडीटी ने कहा कि प्रीमियम नकद में प्राप्त हुए हैं और खातों में दर्ज नहीं हैं। इस किफायती आवास योजना में प्रीमियम को अन्य खरीदारों से भी वसूला गया है।

उसने दावा किया, ‘‘इस प्रकार, इस योजना का न केवल दुरूपयोग हुआ है, बल्कि कर चोरी भी हुई है, जिसका अनुमान 36 करोड़ रुपये से कम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर