लाइव न्यूज़ :

कनिमोझी के आवास पर आयकर विभाग ने मारा छापा, स्टालिन ने किया इसका विरोध तो डीएमके समर्थकों का सड़कों पर हंगामा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2019 06:28 IST

यह रेड कनिमोझी के तूतीकोरिन के कुरिंची नगर वाले आवास पर डाली गई। करीब 10 अधिकारी सूचना के आधार पर यहां जांच करने पहुंचे थे।

Open in App

डीएमके सांसद कनिमोझी के आवास पर मंगलवार शाम को आयकर विभाग ने छापा मारा है। जिसके बाद कनिमोझी के समर्थकों का सड़कों पर गुस्सा देखने को मिला है।

खबर के अनुसार यह रेड कनिमोझी के तूतीकोरिन के कुरिंची नगर वाले आवास पर डाली गई। करीब 10 अधिकारी सूचना के आधार पर यहां जांच करने पहुंचे थे। हांलाकि इस रेड को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

वहीं, इस छापेमारी पर कनिमोझी के भाई और पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग की मदद से डीएमके की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं।  तमिलिसाई सुंदरराजन के घर पर करोड़ों रुपये रखे हुए हैं।

लेकिन इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी उनके यहां जांच अब तक क्यों नहीं हुई। हमने इसकी चुनाव आयोग में शिकायत भी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में चुनाव आयोग में सुधार की जरूरत है।

इस घटना की जानकारी के बाद डीएमके के कार्यकर्ता कनिमोझी के अवास के बाहर जमा हो गए और उन्होंने अपनी नेता के समर्थन में नारेबाजी भी की। वहीं,  आयकर विभाग के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि उन्हें कनिमोझी के घर पर पैसे की आवाजाही के बारे में सूचना मिली थी, आयकर विभाग का कहना है कि उनके साथ चुनाव आयोग के अधिकारी भी मौजूद। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं