लाइव न्यूज़ :

भोजन की खुराक में बाजरे को शामिल करने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है: अध्ययन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:15 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 जुलाई एक नए अध्ययन में सामने आया है कि अगर लोग अपने खाने की खुराक में बाजरे को शामिल करें तो उनमें टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम हो सकता है।

साथ में यह रक्त में शर्करा की मात्रा को भी नियंत्रित करने में मदद करता है और जिन लोगों को यह अंदेशा रहता है कि उन्हें मधुमेह हो सकता है तो उन्हें बाजरे को अपनी खुराक में शामिल करना चाहिए, क्योंकि इससे जीवनशैली से जुड़ी बीमारी को दूर रखने में मदद मिल सकती है।

अध्ययन में कहा गया है कि मधुमेह के मरीज और मधुमेह होने की दहलीज़ (प्री डायबिटिक) पर पहुंच चुके लोगों को अपनी खुराक में बाजरे को शामिल करना चाहिए। साथ में मधुमेह की बीमारी से बचने के लिए निवारक उपाय के तौर पर स्वस्थ लोग भी इसे अपनी खुराक में शामिल कर सकते हैं।

बाजरा और मधुमेह पर इस अध्ययन का नेतृत्व स्मार्ट फूड इनिशिएटिव ऑफ आईसीआरआईएसएटी ने किया जिसमें हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन), ब्रिटेन के रीडिंग विश्वविद्यालय और अन्य संस्थान शामिल हैं। यह जानकारी आईसीआरआईएसएटी ने यहां बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 11 देशों में हुए शोध के आधार पर किए अध्ययन में पता चला है कि मधुमेह के जो मरीज अपनी दैनिक खुराक के साथ बाजरे का सेवन करते हैं उनके रक्त में शर्करा की मात्रा 12-15 प्रतिशत कम हो जाती है और वे मधुमेह पीड़ित से मधुमेह की दहलीज़ (प्री डायबिटिक) वाली श्रेणी में आ जाते हैं। यह अध्ययन ‘फ्रंटियर्स इन न्यूट्रीशन’ में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, अध्ययनकर्ताओं ने 80 प्रकाशित अध्ययनों की समीक्षा की । अध्ययन की प्रमुख लेखिका और आईसीआरआईएसएटी में वरिष्ठ पोषण वैज्ञानिक एस अनिता ने कहा कि कोई नहीं जानता है कि मधुमेह पर बाजरे के प्रभाव पर कई वैज्ञानिक अध्ययन किए गए हैं। इन फायदों पर अक्सर विवाद रहा है और वैज्ञानिक जर्नलों में प्रकाशित अध्ययनों की सुनियोजित समीक्षा ने साबित किया है कि बाजरा रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने, मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद करता है। ”

एनआईएन की निदेशक हेमलता के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुधमेह से संबंधित स्वास्थ्य खर्च 70 लाख अमेरिकी डॉलर है। इसका कोई समाधान नहीं और इसके लिए जीवन शैली में बदलाव करने की जरूरत होती है और खुराक इसका एक अहम हिस्सा है।

अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ के मुताबिक, दुनियाभर में मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत, चीन और अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं