लाइव न्यूज़ :

जल संरक्षण को जीवन शैली में शामिल करें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि जल एक सीमित संसाधन है और हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर जल संरक्षण को इसमें शामिल करना चाहिये।

नायडू ने कहा, ''अगर हम जल की बर्बादी पर लगाम नहीं लगाएंगे और युद्ध स्तर पर जल संरक्षण नहीं करेंगे तो भविष्य में पेयजल के दुर्लभ संसाधन बनने का खतरा बना रहेगा।''

उपराष्ट्रपति ने देशभर में जल प्रबंधन एवं संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों के सम्मान में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में कहा, ''लोगों तक बार-बार यह संदेश पहुंचाए जाने की जरूरत है कि जल सीमित संसाधन है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पानी की बचत कर विवेकपूर्ण तरीके से उसका उपयोग करे। समय की जरूरत है कि हम अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और जल संरक्षण को इसमें शामिल करें।''

तमिलनाडु को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ का पुरस्कार मिला। महाराष्ट्र और राजस्थान को भी पुरस्कार दिए गए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पानी के प्रभावी तरीके से इस्तेमाल के लिए सूक्ष्म-सिंचाई, टपक और छिड़काव आधारित सिंचाई को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है ।

नायडू ने कहा कि भारत में वर्तमान में प्रति वर्ष 1100 अरब घन मीटर पानी की जरूरत होती है और 2050 तक इसके 1447 अरब घर घन मीटर पहुंच जाने का अनुमान है ।

भारत में दुनिया की आबादी का 18 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है लेकिन दुनिया का केवल चार प्रतिशत पानी और दुनिया की 2.4 प्रतिशत भूमि यहां पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?