लाइव न्यूज़ :

हिंसा की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा : केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 28, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा की घटना ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ हैं लेकिन इससे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को निश्चित रूप से ‘‘कड़ी सजा’’ मिलनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी (आप) की नौवीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन उनके लिए अस्तित्व की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस पर हिंसा की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन्हें निश्चित रूप से कड़ा दंड मिलना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन इस हिंसा की वजह से कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा। मुद्दे अब भी जस के तस बने हुए हैं इसलिए आंदोलन खत्म नहीं होगा। हम लोग आंदोलनरत किसानों का शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन करते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मंगलवार की हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हो उसे सजा मिलनी चाहिए, मैं यहां किसी खास व्यक्ति का उल्लेख नहीं कर रहा हूं जिनके खिलाफ पुलिस ने फर्जी मामले दर्ज किए हैं। जो भी जिम्मेदार हो, जो भी पक्ष जिम्मेदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए। कई जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शनकारी लाल किले में भी घुस गए और वहां ध्वज स्तंभ पर धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल