लाइव न्यूज़ :

असम में पुलिस एनकाउंटर की घटनाएं जारी; एक और आरोपी की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 जुलाई असम की नयी हिमंत बिस्व सरमा सरकार में पुलिस मुठभेड़ के बढ़ते मामलों पर विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बीच राज्य में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक और हत्या आरोपी को मार गिराया गया, वहीं दो कथित गांजा तस्कर हिरासत से भागने की कोशिश में घायल हो गये।

करीब दो महीने पहले असम में दूसरी बार भाजपा सरकार की ताजपोशी के बाद से पुलिस मुठभेड़ की घटनाओं में कम से कम 13 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मारे जा चुके हैं और दुष्कर्म के आरोपियों तथा मवेशी तस्करों समेत दर्जनों लोग घायल हो गये।

ताजा घटना चिरांग और कोकराझार जिलों से सामने आई हैं जो बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के हिस्से हैं।

चिरांग जिले में एक होमगार्ड की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मारा गया। चिरांग जिला पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘चिरांग पुलिस ने होमगार्ड इयाद अली की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया था। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिये गये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी अब्दुल खालिक को गोलियां लगीं और बाद में उसकी मौत हो गयी।’’

एक अन्य घटना में कोकराझार जिला पुलिस ने कथित रूप से दो करोड़ रुपये बाजार मूल्य के 840 किलोग्राम गांजा की तस्करी कर रहे ट्रक को असम-पश्चिम बंगाल अंतरराज्यीय सीमा के पास श्रीरामपुर में रोका।

कोकराझार जिला पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘दो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने हालात को काबू में करने के लिए गोलियां चला दीं जिसमें दोनों आरोपी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते