लाइव न्यूज़ :

‘ऑपरेशन बिरसा मुंडा’ के दौरान शहीद हुए कैप्टन को समर्पित युद्ध स्मारक का उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 4, 2021 23:57 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जुलाई भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास 1999 में अंजाम दिये गए ‘आपरेशन बिरसा मुंडा’ के दौरान शहीद हुए कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी को समर्पित एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल एमरोन मुसावी ने एक बयान में बताया कि यह स्मारक उत्तर कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग में अग्रिम स्थान पर है। उद्घाटन के दौरान कैप्टन सूरी के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) तेजप्रकाश सिंह सूरी मौजूद थे। चार चुलाई को कैप्टन सूरी का जन्मदिवस भी पड़ता है।

कर्नल एमरोन मुसावी ने कहा कि ‘ऑपरेशन बिरसा मुंडा’ भारतीय सेना की बिहार बटालियन द्वारा नवंबर,1999 में एक पाकिस्तान चौकी को दिया गया माकूल जवाब था। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय था जब ऑपरेशन ‘विजय' समाप्त हो चुका था लेकिन नियंत्रण रेखा पर अब भी सीमापार से हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि चुस्ती एवं सावधानी पूर्वक अभियान चलाकर पाकिस्तान की पूरी चौकी को नष्ट कर दिया गया था और इसमें 17 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

उन्होंने बताया कि अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने के लिए कैप्टन सूरी को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल