लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, भाजपा ने शुरू किया 8 दिवसीय समारोह

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:43 IST

Open in App

लखनऊ, 19 मार्च उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शांति और विकास की लहर ने उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदल दी है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश व्‍यापी 8 दिवसीय समारोह का आज शुभारम्भ किया।

योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, गंगा, यमुना का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यह भूमि विभिन्न महापुरुषों के विचारों से सिंचित है और इस भूमि ने देश को सर्वाधिक संख्या में प्रधानमंत्री दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र को अक्षरशः लागू किया है।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिला पेंशन योजना की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी तथा अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किये। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किये और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करके उसका अवलोकन किया। साथ ही, ‘उप्र डिफेंस कॉरिडोर’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तैयार की गई आठ दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार पार्टी ‘सबका साथ-सबका विकास तथा सबके विश्वास’ को समाहित करते हुए प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में लेकर जनता के बीच पहुंच रही है।

राजधानी लखनऊ में अन्त्योदय पथ पर अग्रसरित गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए समर्पित प्रदेश सरकार के कामकाज का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज जिलों के प्रभारी मंत्री तथा निगमों, आयोगों, बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्यों के नेतृत्व में प्रेसवार्ता, विकास पुस्तिका का विमोचन तथा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों तथा निर्णयों को जनता के दरबार में रखा गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन ने प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की निगरानी करने के पश्चात् बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ जिला केंद्रों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें लाखों लोगों ने सहभागिता की। आठ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल 20 मार्च को पार्टी के सभी विधायक अपनी विधानसभा में केन्द्र सरकार व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विधानसभा स्तर पर किए गए विकास कार्यों को लेकर लोक दरबार में पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया