लाइव न्यूज़ :

“पांडुलिपियों में रामकथा का चित्रण” विषय पर दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:47 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र) , 15 नवंबर आजादी का अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की श्रृंखला में गंगा पार श्रृंग्वेरपुर में राष्ट्रीय रामाणय मेले में “पांडुलिपियों में रामकथा का चित्रण” विषय पर दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी का सोमवार को उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने किया।

प्रयागराज के क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रभारी एवं पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने बताया कि प्रदर्शनी में सीतापाताल, रामजनम और अथ विलाप नामक पाण्डुलिपियों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शित किये गये सभी चित्र रामकथा पर आधारित हैं।

सरवर ने इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित वर्ष 1794 का हस्तलिखित सचित्र ग्रंथ रामचरितमानस को फिर से प्रकाशित किए जाने की जरूरत पर बल दिया। इस सचित्र ग्रंथ में लगभग 500 रंगीन चित्र हैं।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय एवं महामंत्री उमेश द्विवेदी ने रामकथा के चित्रों की प्रशंसा की और पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आम लोगों एवं विद्धतजनों से इस दिशा में कार्य करने की अपील की।

सरवर ने बताया कि प्रदर्शनी का संयोजन एवं निर्देशन उन्होंने किया और विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से पांडुलिपियों का संकलन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा