लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बने उत्तर भारत के सबसे बड़े पामेटम का उद्घाटन

By भाषा | Updated: September 26, 2021 19:39 IST

Open in App

देहरादून, 26 सितंबर हल्द्वानी में रविवार को उत्तराखंड के पहले और उत्तर भारत के सबसे बड़े पामेटम का उद्घाटन किया गया।

पामेटम, पेड़ की किस्म 'पाम' की बागबानी करने का स्थान है।

पामेटम का उद्घाटन कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल के वनस्पति विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर ललित तिवारी द्वारा किया गया।

मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड वन विभाग की शोध शाखा द्वारा केंद्र सरकार की कैम्पा योजना के तहत विकसित यह पामेटम करीब तीन एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पामेटम को तीन साल में करीब 16 लाख रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

यहां पाम की 100 विभिन्न प्रजातियां हैं जिनमें से 20 प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर या खतरे में पहुंच चुकी श्रेणी में आती हैं। पामेटम में मौजूद ताकील पाम उत्तराखंड में पाई जाने वाली स्थानीय प्रजाति है।

चतुर्वेदी ने बताया कि यह पाम की एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो शून्य से नीचे तापमान में भी जीवित रह सकती है और उत्तराखंड जैवविविधता बोर्ड ने इसे खतरे की स्थिति में पहुंच चुकी प्रजाति घोषित किया हुआ है।

पामेटम को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पाम प्रजातियों के संरक्षण को बढावा देना, उनके बारे में और अनुसंधान करना तथा उनके महत्व और पारिस्थितिकीय भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाना है।

चतुर्वेदी ने बताया कि पाम वृक्षों से कई तरह के खाद्य पदार्थ जैसे नारियल, खजूर, सुपारी और पाम तेल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, इनडोर और आउटडोर सजावट में भी इनका खास महत्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू