लाइव न्यूज़ :

गंगा पर ‘जानकी सेतु’ का लोकार्पण

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:05 IST

Open in App

नई टिहरी, 20 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश के निकट टिहरी जिले के मुनिकीरेती क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नदी पर करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बने पैदल झूला पुल का लोकार्पण किया।

कैलाश गेट के नजदीक कुल 346 मीटर लंबे पैदल झूला पुल 'जानकी सेतु' का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने इसपर चलकर स्थलीय निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जानकी सेतु’ केवल दोनों किनारों को जोड़ने वाला नहीं, अपितु भावनाओं को भी जोड़ने वाला पुल है और यह क्षेत्रीय जनता के लिए सुविधा के साथ ही पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र भी होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने साढ़े तीन साल में 250 से अधिक पुल बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है और यह तभी संभव हो पाया है जब हमने परंपरा से हटकर काम किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने निर्माण कार्यों के लिए धनराशि छोटी-छोटी किस्तों में न देकर एकमुश्त आंवटित की जिससे निर्माण बिना रुके पूर्ण हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई मोटर मार्गों के अलावा तीन पुलों-कौड़ियाला के पास सिगंटाली पुल, चीला रोड पर बीन नदी पर पुल एवं लक्ष्मण झूला के पास बजरंग पुल के निर्माण की भी घोषणा की।

रावत ने कहा, ‘‘हम प्रदेश के विकास के साथ भ्रष्टाचार को भी मिटाने का कार्य कर रहे हैं क्योंकि भ्रष्टाचार खत्म होने पर ही प्रदेश का विकास संभव है।’’

उन्होंने प्रदेश में समृद्धि लाने और बेरोजगारी समाप्त करने के लिए लोगों से स्वरोजगार अपनाने का आग्रह किया तथा राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है