लाइव न्यूज़ :

अंतरधार्मिक प्रार्थना रैली का उद्घाटन, रविशंकर ने सभी धर्मों एवं देशों से एकजुट होने को कहा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर समेत दुनियाभर के धार्मिक नेताओं ने ‘कोरियाई प्रायद्वीप के शांतिपूर्ण पुन: एकीकरण’ के लिए रविवार सुबह आयोजित ‘वैश्विक अंतरधार्मिक प्रार्थना रैली’ में भाग लिया।

यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रविशंकर ने वीडियो संदेश के जरिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सभी धर्मों और देशों को शांति के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

इसमें कहा गया कि ‘मदर ऑफ पीस’ के नाम से जानी जाने वाली कोरियाई नेता हाक जा हान मून द्वारा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे आयोजित 10 लाख लोगों की इस रैली के लिए दुनिया के विभिन्न धर्मों के नेता एकजुट हुए। ‘यूनिवर्सल पीस फेडरेशन’ की संस्थापक ‘मदर ऑफ पीस’ और रविशंकर समेत विभिन्न धार्मिक नेताओं ने इस रैली को संबोधित किया।

रविशंकर ने कोरिया के पुन: एकीकरण के लिए ‘यूनिवर्सल पीस फेडरेशन’ और इसकी संस्थापक ‘मदर ऑफ पीस’ एवं उनके पति सुन म्यून मून के प्रयासों की सराहना की तथा कहा, ‘‘जब विविधता में सद्भावना होती है, तो शांति स्थापित होती है और यही समय की आवश्यकता है। संस्कृतियों एवं धार्मिक नेताओं को एकजुट होना होगा तथा विविधता का जश्न मनाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos