लाइव न्यूज़ :

बठिंडा में सौ बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में सौ बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड(एचएमईएल) को इस अस्पताल के निर्माण में राज्य सरकार का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया जिससे संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब के सभी चुनौतियों से पार पाने का एक अन्य उदाहरण करार दिया।

सरकारी बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से किसी भी युद्ध में इतनी जानें नहीं गईं जितनी महामारी में गईं। उन्होंने कहा,‘‘ हमने साथ मिल कर लड़ाई लड़ी है,लेकिन युद्ध अभी जारी है और हमें तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने याद किया कि तलवंडी साबो से उनके पहले चुनाव के वक्त क्षेत्र निर्जन था,न्यूनतम सुविधाएं थीं और इसके बाद वहां हुए विकास का उन्होंने जिक्र किया।

कोविड रोगियों के लिए 100 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल रूड़की के केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के दिशा-निर्देशों में बठिंडा एचएमईएल रिफाइनरी की मदद से 6.51 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

पंजाब सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 4.51 करोड़ रुपये दिए हैं और एचएमईएल रिफाइनरी फुल्लो खारी ने अपने सीएसआर कोष से इसके लिए दो करोड़ रुपये का योगदान दिया है। एचएमईएल रिफाइनरी ने अस्पताल के लिए 2.6 एकड़ जमीन भी मुहैया कराई है।

एचएमईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभ दास ने अस्थाई अस्पताल के निर्माण में शामिल सभी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया,जो निकटवर्ती कस्बे रामा, तलवंडी साबो और बठिंडा से सड़क मार्ग से भली प्रकार से जुड़ा हुआ है और इससे बठिंडा और तलवंडी साबो ब्लॉक की ग्रामीण आबादी को मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos