लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे लंबे भारी वाहन झूला पुल डोबरा-चांठी का लोकार्पण

By भाषा | Updated: November 8, 2020 23:13 IST

Open in App

नई टिहरी, आठ नवंबर टिहरी बांध निर्माण के कारण अलग-थलग पड़ गए टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित झूला पुल डोबरा-चांठी का रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकार्पण किया ।

लगभग तीन अरब रुपये की लागत से टिहरी बांध की झील पर बना 725 मीटर लंबा झूला पुल देश का सबसे लंबा भारी वाहन झूला पुल है ।

पुल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने इसे प्रतापनगर की जनता के लिए राज्य स्थापना दिवस और दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा बताया और कहा कि इससे टिहरी तथा उत्तराखंड के लिए विकास का बड़ा द्वार खुल गया है।

रावत ने कहा कि टिहरी बांध के कारण प्रतापनगर के लोगों ने बहुत समस्याएं झेली हैं और 14 साल से वे पुल निर्माण की बाट जोह रहे थे ।

उन्होंने कहा कि टिहरी बांध से उत्पन्न बिजली और पानी से उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के कई राज्यों को लाभ मिल रहा है लेकिन यह बांध प्रतापनगर के लिए अभिशाप माना जा रहा था।

मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण में देरी के लिए जनता से माफी भी मांगी और कहा कि भाजपा सरकार ने उनके दुखों को समझते हुए पुल निर्माण पूरा कराया।

रावत ने कहा कि उन्होंने टिहरी बांध की झील बनते समय गांवों को डूबते देखा है। कंडल गांव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह से गांव के लोग अपने मकान, परिसंपत्तियां और खेती को डूबता देख रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोबरा पुल और 42 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली टिहरी झील पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेंगे तथा भविष्य में लाखों लोगों को रोजगार देंगे ।

रावत ने कहा कि उन्होंने फिल्म उद्योग को उत्तराखंड में आने का न्योता दिया है और 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म से टिहरी का सुंदर फिल्मांकन देश-दुनिया ने देखा है।

उन्होंने कहा कि कोटी कालोनी की साहसिक खेल अकादमी को भारत तिब्बत सीमा पुलिस को संचालन के लिए दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इंटर कॉलेज मांजफ के राजकीयकरण की घोषणा के साथ-साथ चार अरब 73 करोड़ आठ हजार रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं’’ की नीति सहित अपनी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं।

इस मौके पर टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अलावा क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह पंवार भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह