लाइव न्यूज़ :

टीका विपणन कंपनियों से अपर्याप्त जानकारी दी गई : टोपे

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चार टीका कंपनियों की विपणन एजेंसियों ने राज्य द्वारा कोविड-19 टीका खरीदने के लिए जारी वैश्विक निविदा का जवाब दिया लेकिन उनकी ओर से मुहैया कराई गई सूचना अपर्याप्त है और सरकार ने और जानकारी मांगी है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने टीके की कमी के मद्देनजर खुराक खरीदने के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी।

टोपे ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया, ‘‘फाइजर, जॉनसन ऐंड जॉनसन, स्पूतनिक और एस्ट्राजेनेका ने अपनी विपणन एजेंसियों के जरिये निविदा पर जवाब भेजा है।

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ कंपनियों ने कीमत की जानकारी नहीं दी है जबकि कुछ कंपनियों ने स्पष्ट नहीं किया है कि कब तक वे टीके की आपूर्ति करेंगी। इन्हीं वजहों से उनसे और जानकारी मांगी गई है।’’

टोपे ने अपनी मांग दोहराई की अंतरराष्ट्रीय बाजार से टीके की खरीद के मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘टीके के आयात पर उचित राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए। मैं यह अनुरोध हर्ष वर्धन (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री) से करना चाहूंगा।’’

एक सवाल के जवाब में टोपे ने कुछ विपणन एजेंसियों द्वारा दी गई कीमतों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्पूतनिक ने टीके की कीमत 10 से 18 डॉलर के बीच बताई है जबकि फाइजर ने टीके की कीमत 23 से 25 डॉलर होने की बात कही है जो रुपये में 750 से 1800 रुपये के बीच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह