लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली में यातायात पुलिस ने ‘रियर व्यू मिरर’ की महत्ता से अवगत कराने के लिए शुरू किया अभियान

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी पश्चिमी दिल्ली में बगैर ‘रियर व्यू मिरर’ के दोपहिया वाहन चलाने वालों को कार्रवाई का सामना करना होगा क्योंकि यातायात पुलिस यात्रियों को सुरक्षित रखने और हादसे कम करने के लिए इसकी महत्ता को लेकर जागरूकता पैदा करना चाहती हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

पश्चिमी दिल्ली में 13-23 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को सुरक्षित रहने और हादसे कम करने के लिए ‘रियर व्यू मिरर’ और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट की अहमियत से वाकिफ कराया जाएगा ।

पुलिस उपायुक्त (यातायात पश्चिम रेंज) प्रशांत गौतम ने कहा कि उन्होंने पाया है कि ‘रियर व्यू मिरर’ नहीं रहने या गाड़ी के पीछे बैठनों वालों के सीट बेल्ट नहीं बांधने से हादसे के दौरान लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं और जान भी जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जागरुकता पैदा करने और लोगों को इसकी महत्ता से वाकिफ कराने के लिए हमने यह विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया।’’

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पश्चिमी रेंज के एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि गाड़ी में ‘रियर व्यू मिरर’ नहीं रहना ‘लापरवाही’ ही नहीं बल्कि खतरनाक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया