लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में आज संविधान का नहीं बल्कि ‘व्यक्ति विशेष’ का राज: भाजपा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि राज्य में आज संविधान का नहीं बल्कि ‘‘व्यक्ति विशेष’’ का राज है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय को गत 13 जुलाई को सौंपे गए एक रिपोर्ट में एनएचआरसी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं बल्कि ‘‘शासक का राज’’ है। आयोग ने हिंसा के लिए राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए बलात्कार व हत्या के मामलों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की।

सूत्रों के अनुसार उच्च न्यायालय के समक्ष 13 जुलाई को पेश रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को ‘‘कुख्यात अपराधी’’ बताया गया है जिनमें वन मंत्री, कैनिंग पूर्व से विधायक शौकत मुल्ला, नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक, दिनहाटा के पूर्व विधायक उदयन गुहा और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट शेख सूफियान शामिल हैं।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला बोला और कहा कि चुनाव बाद हिंसा की 1979 शिाकयतें एनएचआरसी को मिली हैं।

उन्होंने दावा किया कि हिंसा की इन घटनाओं में 15,000 लोगों को प्रताड़ित किया गया और इनमें 8000 से अधिक लोग शामिल थे लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भाटिया ने कहा, ‘‘दो मई के बाद पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हिंसा हुई है और निर्दोष नागरिकों को मारा गया, उनकी हत्या की गई तथा महिलाओं के साथ दुराचार किया गया। इससे लगता है जैसे पश्चिम बंगाल में आज संविधान का नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष का राज है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया जबकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता कोहराम मचाते रहे।

बनर्जी ने एनएचआरसी पर उसकी रिर्पोट मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया है और कहा है कि उसकी टीम ने ना तो राज्य सरकार से कोई विमर्श किया और ना ही उनकी राय ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित