लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में जुकाम, बुखार से पीड़ित शिक्षकों, अन्य कर्मचारियों से स्कूल नहीं आने को कहा गया

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:20 IST

Open in App

कोलकाता, 31 दिसंबर कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को खांसी, सर्दी या हल्का बुखार होने पर स्कूलों में नहीं आने और जांच कराने के लिए कहा है।

राज्य में लगभग छह महीने के अंतराल के बाद बुधवार को कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए मामले आए। वहीं, बृहस्पतिवार को दैनिक मामलों की संख्या 2,000 को पार कर गई। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को शुक्रवार को बताया, ‘‘प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी सर्दी, खांसी या हल्का बुखार होने पर संस्थानों में न आएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों को कोविड-19 की जांच करानी चाहिए और निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही स्कूल आने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट देनी होगी।’’

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने पूर्व में कहा था कि कक्षा 9-12 के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं 16 नवंबर को फिर से शुरू हो गई हैं, वहीं राज्य सरकार अगले साल से चरणबद्ध तरीके से निचली कक्षाओं को प्रत्यक्ष तरीके से फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है। हालांकि, हाल में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं