लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष की जगह सुकांता मजूमदार बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 21, 2021 00:38 IST

Open in App

कोलकाता, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बालुरघाट सीट से लोकसभा सदस्य सुकांता मजूमदार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी में अंदरुनी मतभेद और नेताओं के पाला बदलकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने दिलीप घोष की जगह मजूमदार को दी है।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी 15 महीने (करीब सवा साल) का वक्त था।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष के रूप में मजूमदार के नाम को लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही थी, खास तौर से मार्च-अप्रैल के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली बुरी हार के बाद चर्चा जोरों पर थी।

बॉटनी से पीएचडी 41 वर्षीय मजूमदार के घोष के साथ करीबी संबंध हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यह अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। पार्टी पिछले कुछ साल में और मजबूत हुई है। मैं इसकी नींव और मजबूत बनाने पर काम करुंगा।’’

पार्टी में अंदरुनी मतभेद और पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं की समस्या से वह कैसे निपटेंगे, यह सवाल करने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से करीब से जुड़े मजूमदार ने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं, वे पार्टी कभी नहीं छोड़ेंगे।

राज्य में दो मई को विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से भाजपा के चार विधायक और एक सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

नियुक्ति पर मजूमदार को बधाई देते हुए घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में संगठन को आगे ले जाने के लिए राज्य इकाई को नयी ऊर्जा की जरुरत थी। उन्होंने अपनी नयी भूमिका के लिए केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

भाजपा में प्रदेश स्तर पर हुए इस बदलाव पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा, ‘‘दिलीप घोष मेहनती व्यक्ति हैं लेकिन उन्हें अपनी जुबान पर लगाम नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है लेकिन उससे पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा। बंगाल में भाजपा डूबता हुआ जहाज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग