लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में रेलगाड़ी के पहियों से निकली चिंगारी और धुंआ, यात्री घबराए

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:40 IST

Open in App

सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल), चार जून उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार सुबह एक रेलगाड़ी के पहियों से चिंगारी निकलती देखी गई जिससे गाड़ी में सवार यात्री दहशत में आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि सियालदह-अलीपुरदुआर स्पेशल ट्रेन नक्सलबाड़ी में अटल चाय बागान के निकट थी, तब यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी के गार्ड ने एसी बोगी के पहियों में चिंगारी और धुंआ देखकर इस बारे में रेल चालक को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि चालक ने बागडोगरा स्टेशन को सूचित किया जहां से उसे कहा गया कि वह धीमी गति से चलाते हुए रेलगाड़ी को वहां तक ले आए।

इसी बीच परेशान यात्रियों ने कंपार्टमेंट से बाहर आने की जद्दोजहद में धक्कामुक्की शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि बागडोगरा स्टेशन पर दमकल की गाड़ियां, आरपीएफ समेत आपात सेवाएं तैयार रखी गईं थीं और जैसे ही रेलगाड़ी वहां पहुंची, सुरक्षा उपाय किए गए।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘यह एक मामूली घटना है और इससे सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।’’

करीब घंटे भर चली सुरक्षा जांच के बाद रेलगाड़ी को गंतव्य अलीपुरदुआर की ओर रवाना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों