लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 90 ड्राइवरों, गार्ड के संक्रमित होने के बाद लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित

By भाषा | Updated: April 20, 2021 12:58 IST

Open in App

कोलकाता, 20 अप्रैल पूर्व रेलवे ने मंगलवार को कहा कि 90 ड्राइवरों और गार्ड के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसने अभी तक सियालदह संभाग की 56 लोकल ट्रेनें रद्द की हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक हावड़ा संभाग की ट्रेनें रद्द करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘स्थिति बहुत गंभीर है। कोविड-19 के कारण 90 ड्राइवर और गार्ड ड्यूटी पर आने में अक्षम हैं। हमें 56 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं ताकि मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा पर असर ना पड़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक संभव है, ‘नॉन पीक आवर्स’ (ऐसा समय जब भीड़ कम होती है) की ट्रेनों को रद्द किया गया है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।’’

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कारण सात महीने से ज्यादा वक्त तक बंद रहने के बाद 11 नवंबर, 2020 से लोकल ट्रेन सेवा बहाल की गयी थी।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय रेल ने हाल ही में घोषणा की है कि रेलवे के परिसरों और ट्रेन के भीतर मास्क नहीं लगाने पर यात्री को 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए