पश्चिम बंगाल में एक दिन में सबसे अधिक 4,453 लोग संक्रमण मुक्त हुए
By भाषा | Updated: November 12, 2020 22:53 IST2020-11-12T22:53:18+5:302020-11-12T22:53:18+5:30

पश्चिम बंगाल में एक दिन में सबसे अधिक 4,453 लोग संक्रमण मुक्त हुए
कोलकाता, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 4,453 लोग संक्रमण मुक्त हुये। इसके साथ ही राज्य में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ कर 3,81,149 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के आज 3,856 नये मामले सामने आये। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,20,840 हो गयी।
इसमें कहा गया है कि 54 और लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या 7,506 हो गयी है।
बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 32,185 लोग उपचाराधीन हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।