लाइव न्यूज़ :

देव दीपावली पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी का भ्रमण किया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 00:04 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देव दीपावली, 30 नवंबर को वाराणसी आगमन की संभावनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पहां जाकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित जनसभा स्थल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास आदि के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से जानकारी लेते हुए पुख्ता एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

वह देव दीपावली के प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां आने वाले लोगों के बैठने, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले दीपदान आदि कार्यक्रमों के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर पहुंच कर वहां के निर्माण की प्रगति को देखा। उन्होंने देव दीपावली के दौरान आयोजित होने वाले लेजर शो स्थल का भी निरीक्षण किया।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 30 नवंबर को देव दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी आगमन से संबंधित अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री लम्बे अंतराल के बाद काशी आ रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ा है। अयोध्या के दीपोत्सव के उपरान्त काशी की देव दीपावली का भव्य कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं