लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर ओडिशा में ऑक्सीजन प्लांट चालू रखने के निर्देश दिए गए

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगस्त के अंत में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि राज्य के 20 जिला मुख्यालय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट चालू रहे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में पटनायक ने कहा, “राज्य सरकार द्वारा दो अधिकारियों को विशेष रूप से ऑक्सीजन प्लांट के उत्पादन और प्रबंधन कार्य के निरीक्षण के लिए नियुक्त किया गया है।” अन्य राज्यों को तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ओडिशा सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ए के त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक कार्यबल गठित किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य के स्टील उत्पादकों ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान लगभग 47,800 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब