लाइव न्यूज़ :

हादसे की आशंका को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने खुद हटाए सड़क पर बिखरे बालू

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:56 IST

Open in App

नोएडा, 16 फरवरी थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने किसी तरह के हादसे से बचने के लिए सोमवार देर रात सड़क पर बिखरे बालू को खुद हटाने का काम किया। पुलिस के इस कदम की सराहना हो रही है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी वरुण पंवार ने बताया, ‘‘सोमवार देर रात को गश्त के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे सड़क पर बालू पड़ा हुआ दिखाई दिया। बालू की वजह से वाहनों के फिसलने की आशंका रहती है।’’

अधिकारी ने बताया कि मजदूर तलाशने का प्रयास किया गया लेकिन रात अधिक होने के कारण मजदूर नहीं मिले। इसके बाद पीआरवी तथा थाने की अन्य गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से उन्होंने खुद फावड़े से बालू हटाया।

उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की आशंका को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से खुद ही यह कार्य करने का फैसला किया।

थाना प्रभारी के इस कदम की काफी सराहना हो रही है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!