लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए उप्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:59 IST

Open in App

लखनऊ, 20 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी से लगते प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति के मद्देनजर चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा जनपद गाजियाबाद तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाए।

वह शुक्रवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि कोविड अस्पतालों में आवश्यक औषधियों तथा चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोविड-19 से बचाव के संबंध में निरंतर जागरूक किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि छठ पर्व पर सुरक्षा तथा सफाई की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर, 2020 को संविधान दिवस है। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन सभी संस्थानों में किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है