लाइव न्यूज़ :

मित्र देशों की भारी मांग के मद्देनजर एनडीसी में दो साल में और 20 सीटें बढ़ाई जाएंगी : रक्षा सचिव

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर मित्र देशों की भारी मांग के चलते राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) में अगले दो साल में सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 120 की जाएगी। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले साल जब क्षमता बढ़ेगी तब अतिरिक्त सीटों का आवंटन नेपाल, म्यामां और बांग्लादेश को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, फिलीपीन, इंडोनेशिया और मालदीव को पहली बार एनडीसी के एक साल के पाठ्यक्रम में सीटों की पेशकश की गई है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल, म्यामां, बांग्लादेश और 18 अन्य मित्र देशों के सैन्य बलों के अधिकारी अब तक एनडीसी के रणनीतिक नेतृत्व पाठ्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पाठ्यक्रम में 100 सीटें हैं जिनमें से 25 सीटें इन 21 देशों के अधिकारियों के लिए आरक्षित हैं जबकि शेष 75 सीटों पर भारतीय सैन्य बलों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रवेश दिया जाता है।

कुमार ने बताया, ‘‘हम वर्ष 2021 में एनडीसी की मौजूदा 100 सीटों को बढ़ाकर 110 करेंगे और इसके बाद 2022 में इनकी संख्या 110 से बढ़ाकर 120 की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि एनडीसी की योजना पांच और छह नवंबर को हीरक जयंती मनाने की है और इस मौके पर दो दिनों का वेबिनार ‘ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा: एक दशक बाद’’ विषय पर आयोजित किया जाएगा जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने विचार रखेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह