लाइव न्यूज़ :

अदालत का व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए उसके लिए नए ओसीआई कार्ड पर पुनर्विचार का केन्द्र को निर्देश

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:41 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक नए प्रवासी भारतीय नागरिक की शैक्षिक योग्यता और साख को ध्यान में रखते हुए उसके पिछले रद्दीकरण से प्रभावित हुए बिना नए प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड के लिए उसके आवेदन पर पुनर्विचार करने का केन्द्र को निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने इस व्यक्ति को 22 अगस्त तक ओसीआई कार्ड के लिए अमेरिका में अपने आवास के निकटतम भारतीय वाणिज्य दूतावास या किसी अन्य प्रसंस्करण एजेंसी के साथ नए सिरे से आवेदन करने की अनुमति दी। अदालत ने कहा, ‘‘आवेदन पर विचार किया जाना चाहिए और कानून के अनुसार इसका निस्तारण किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता के आवेदन पर फैसला 25 सितंबर 2021 को या उससे पहले लिया जाना चाहिए।’’ अदालत आसिफ हकीम आदिल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसका प्रतिनिधित्व अधिवक्ता फेबिन एम वर्गीस और धीरज ए फिलिप के माध्यम से किया गया। याचिका में गृह मंत्रालय द्वारा उनका ओसीआई कार्ड रद्द करने के सात फरवरी, 2020 का आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने इस व्यक्ति द्वारा अपनी विश्वसनीयता और त्रुटिहीन साख स्थापित करने के लिए रखे गए एक गोपनीय दस्तावेज का भी अवलोकन किया। अदालत द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता और साख को ध्यान में रखते हुए, अधिकारी नए ओसीआई कार्ड के लिए आदिल के आवेदन पर पुनर्विचार करेंगे, तो अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने सकारात्मक जवाब दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन