लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्लस के खतरे को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी रहेगी अदालत की कार्यवाही

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के खतरे के मद्देनजर 23 जुलाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक मामलों की सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत ने विधिक अधिकारियों, वकीलों तथा अदालत के कर्मचारियों के मूल्यवान जीवन की क्षति को देखते हुए प्रतीक्षा करने और सावधानी बरतने की नीति अपनाई है। आदेश में यह भी कहा गया कि उच्च न्यायालय में तीन जुलाई से 23 जुलाई के बीच सूचीबद्ध सभी लंबित नियमित या गैर जरूरी मामलों की सुनवाई 21 अगस्त से नौ सितंबर के बीच होगी।

इसी प्रकार का आदेश जिला अदालतों के लिए भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सभी विधिक अधिकारियों को जरूरी मामलों और ‘अंतिम दलील’ वाले मामलों की सुनवाई 23 जुलाई तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करनी होगी और अन्य मामलों को स्थगित करना होगा।

आदेश में सभी हितधारकों से यथाशीघ्र स्वयं का टीकाकरण करने का भी सुझाव दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र