लाइव न्यूज़ :

शिलांग में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर असम सरकार ने लोगों को मेघालय न जाने की सलाह दी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:15 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 अगस्त मेघालय के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं होने के बाद असम सरकार ने लोगों को शिलांग की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वतंत्रता दिवस के दिन एक पूर्व उग्रवादी की शवयात्रा के दौरान मेघालय की राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया गया था और कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

असम पुलिस के विशेष महानिदेशक जी पी सिंह ने ट्वीट किया, “कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के मद्देनजर शिलांग में कर्फ्यू लागू है। जब तक कर्फ्यू है, तब तक असम के लोगों को शिलांग नहीं जाने की सलाह दी जाती है।”

रविवार रात को कर्फ्यू के दौरान शिलांग के मौलाई क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ के वाहन पर भी हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह