लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर करीब 403 किलो गांजा बरामद किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 13:24 IST

Open in App

वाराणसी, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा और चेतगंज पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए अंधरापुल के पास से चार महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 403.06 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ओडिशा से यह गांजा कम्बल में छिपाकर वाराणसी लाये थे। इन आरोपियों को अंधरापुल स्थित शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, जब्त किये गए गांजे की अनुमानित कीमत 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक हो सकती है। गिरफ्तार किए गए नौ तस्करों में चार महिलाएं शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचे थे और नोएडा एवं गाजियाबाद में गांजे की तस्करी करते थे।

पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। साथ ही गाजियाबाद पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं