लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र कार्यकाल में नियुक्त दायित्वधारियों को पद से हटाया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:09 IST

Open in App

देहरादून, दो अप्रैल उत्तराखंड में पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किए गए मंत्रिस्तरीय दर्जा प्राप्त व्यक्तियों को उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा यहां इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि 18 मार्च 2017 से वर्तमान तक विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर नियुक्त गैर सरकारी लोगों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

हांलांकि, इस आदेश में उन लोगों को छूट दी गयी है जिन्हें किसी संवैधानिक पद पर एक निर्धारित अवधि के लिए नियुक्ति दी गई थी।

पिछले माह की नौ तारीख को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में सौ से अधिक लोगों को मंत्रिस्तरीय दर्जा देते हुए विभिन्न आयोगों, निगमों और परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार और सदस्य जैसी नियुक्तियां दी गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट