लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में फिर एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 7028 संक्रमण के मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:24 IST

Open in App

देहरादून, चार मई उत्तराखंड में मंगलवार को फिर एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 7028 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने का रिकार्ड बना जबकि 85 अन्य लोगों की महामारी से मौत हो गई । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

इससे पहले, एक दिन में सर्वाधिक कोविड मरीज पांच दिन पहले 29 अप्रैल को मिले थे जब 6251 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई थी ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 204051 हो गई हैं । सर्वाधिक 2789 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 833, नैनीताल में 819, हरिद्वार में 657, पौडी में 513 नए मरीज सामने आए ।

बुलेटिन में के अनुसार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 85 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड दिया जिसके साथ ही महामारी से मरने वालों का आंकडा 3015 हो गया ।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 56627 हैं जबकि 140184 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर