लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ट्रक और कार की टक्कर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

By प्रिया कुमारी | Updated: June 5, 2020 11:50 IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सुबह 5 बजे एक ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार 9 लोगों की मौत हो गई, और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लखनऊ के अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई हैसभी लोग राजस्थान से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बिहार अपने घर लौट रहे थे।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और स्कार्पियों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मरने वालों में से 4 युवक, 3 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं, ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है जिसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियों में सभी लोग राजस्थान से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बिहार अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक  हादसा स्कॉर्पियो चला रहे ड्राइवर के तड़के नींद में आने के कारण हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे। सीओ समेत भारी दल मौके पर मौजूद है। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल को उपचार के निर्देश दिए हैं। 

ये घटना सुबह के 5 बजे की है, कार की ट्रक से इतनी से तेजी से टक्कर हुई की गाड़ी की हालत इतनी खराब थी शव को निकालने के लिए गाड़ी को कटर से काटना पड़ा। मृतकों में एक ही परिवार के 9 लोग शामिल थे। चार पुरुष, तीन महिलाएं, एक किशोरी और एक बच्चा शामिल हैं। भीषण हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़बिहारभोजपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन