लाइव न्यूज़ :

यूपी के नोएडा में खुले में कर रहे थे शौच, 38 लोगों पर 4,200 रुपये का जुर्माना, अब तक 27,000 वसूला

By भाषा | Updated: October 23, 2019 17:02 IST

उप महाप्रबंधक एस सी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण ने शहर को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान चला रखा है। इसी के तहत खुले में शौच व मूत्र करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअभियान के तहत खुले में शौच व मूत्र करने पर 27,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया है।सेक्टर 5, 9 ,10 ,11 ,74,94 तथा 124 एवं नयाबास गांव में यह अभियान चलाया गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में शौच करने वाले 38 लोगों पर बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने 4,200 रुपये का जुर्माना लगाया।

नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस सी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण ने शहर को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान चला रखा है। इसी के तहत खुले में शौच व मूत्र करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर से लेकर आज तक इस अभियान के तहत खुले में शौच व मूत्र करने पर 27,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा में जगह-जगह निशुल्क शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके बावजूद भी लोग खुले में शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सेक्टर 5, 9 ,10 ,11 ,74,94 तथा 124 एवं नयाबास गांव में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सेक्टर 15, 25, 26, 27, 62 और सेक्टर 88 में सड़कों पर घूम रहे 15 गोवंश को पकड़कर सेक्टर 135 स्थित गौशाला भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत अभी तक 3,55,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया व 3,092 किलो पॉलिथीन जप्त की गई है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे खुले में शौच ना करें तथा एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करें। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया