लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कोविड-19 प्रभावित 18 जिलों में भेजे गये नोडल अधिकारी

By भाषा | Updated: April 24, 2020 20:25 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के 18 जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा है। प्रदेश के जिन जिलों में कोविड-19 के 20 या उससे अधिक मामले हैं, इन अधिकारियों को वहीं भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कोविड-19 प्रभावित 18 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गये हैं। प्रदेश के जिन जिलों में कोविड-19 के 20 या उससे अधिक मामले हैं, इन अधिकारियों को वहीं भेजा जा रहा है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के 18 जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को जाने का निर्देश मिलने के बाद संबंधित अधिकारी आज ही अपने-अपने जनपद को रवाना हो गये। प्रदेश के जिन जिलों में कोविड-19 के 20 या उससे अधिक मामले हैं, इन अधिकारियों को वहीं भेजा जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया था कि जिन जनपदों में कोविड-19 के 20 या उससे अधिक मामले हैं, वहां वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा जाए। आज प्रदेश के 18 जिलों के लिये एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तथा एक वरिष्ठ डाक्टर की तैनाती कर दी गयी तथा मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद यह सभी आज ही अपने अपने जनपदों को रवाना हो गये।

'' उन्होंने बताया कि जिन 18 जनपदों में यह नोडल अधिकारी भेजे गये है उनमें आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, रायबरेली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुध्दनगर, बुलंदशहर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, शामली,बस्ती औरेया, संभल और सीतापुर शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये अधिकारी सम्बन्धित जनपद में कम से कम एक सप्ताह रुक कर वहां संचालित स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं पुलिस अधिकारी आवंटित जनपद में लॉकडाउन को और प्रभावी ढंग से लागू कराएंगे तथा अपनी रिपोर्ट भी प्रेषित करेंगे।'' उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी जिले में रुक कर वहां रोगियों के इलाज से लेकर जनता को मिलने वाले राशन और सामुदायिक रसोई आदि की व्यवस्था पर नजर रखेंगे, साथ ही कोविड-19 के मरीजों और लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति की भी समीक्षा करेंगे

। अवस्थी ने बताया, ‘‘जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित फील्ड में तैनात सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मण्डी तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त करेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया