लाइव न्यूज़ :

उप्र में उपचाराधीन मरीजों में से 20 प्रतिशत से अधिक एनसीआर में आने वाले राज्य के आठ जिलों के

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:54 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर उत्तर प्रदेश के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या का 20 प्रतिशत से अधिक अथवा पांचवां हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले आठ जिलों से है। इसी प्रकार राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या का 11 प्रतिशत इन्हीं जिलों से है। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत एवं शामली जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आते हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) एक ऐसा वृहद क्षेत्र है, जिसमें समूची दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उपरोक्त जिलों के अलावा हरियाणा एवं राजस्थान के भी जिले आते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,81,980 मामले आये हैं। राज्य में अभी 15,371 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 3,134 (20.38 प्रतिशत) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले राज्य के उपरोक्त आठ जिलों के हैं।

सोमवार को सुबह आठ बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों के लिहाज से तीसरे स्थान पर है। उप्र से पहले केरल (65,344) और महाराष्ट्र (60,374) का स्थान है ।

आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में सबसे अधिक 1054 उपचाराधीन मरीज मेरठ जिले में हैं । इसके बाद गाजियाबाद (790), गौतमबुद्ध नगर (477), मुजफ्फरनगर (389), बुलंदशहर (199), हापुड़ (100), बागपत (79) और शामली (46) का स्थान है।

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 8306 लोगों की मौत हुयी है । इनमें से 935 (11.25 फीसदी) मौत एनसीआर के अंतर्गत आने वाले राज्य के जिलों में हुयी है ।

इसके अनुसार 935 मौतों में से मेरठ में सबसे अधिक 424 लोगों की मौत हो हुयी है । इसके बाद मुजफ्फरनगर में 101, गाजियाबाद में 100, बुलंदशहर में 91, गौतमबुद्ध नगर में 89, हापुड में 67, शामली में 29 और बागपत में 34 लोगों की मौत हुयी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 558303 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । इनमें से एनसीआर के अंतर्गत आने वाले राज्य के आठ जिलों में 92438 (16.55 प्रतिशत) मरीज इलाज के बाद संक्रमण से उबर चुके हैं ।

एनसीआर योजना बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान के कुल 23 जिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सुबह तक देश में 2,77,301 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 97,82,669 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कुल 1,47,901 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

इसके अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,02,07,871, पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग