लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 के दौरान डायल 112 पर ‘‘ वायु प्रदूषण’ की आई करीब 14 हजार शिकायतें

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:53 IST

Open in App

(किशोर द्विवेदी)

नोएडा (उप्र), 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश में पुलिस की आपातकाल सेवा डायल 112 पर इस साल करीब 14 हजार शिकायतें ‘ध्वनि प्रदूषण’ को लेकर आई, इस प्रकार रोजाना औसतन 40 शिकायतें ध्वनि प्रदूषण को लेकर की गई। यह खुलासा आधिकारिक आंकड़ों में हुआ है।

इससे संबंधित आंकड़ों की जानकारी ‘पीटीआई-भाषा’ को प्राप्त हुई है जिसके मुताबिक राज्य के 75 जिलों में 36 प्रतिशत मामले अकेले पांच जिलों में आए हैं जिनमें राजधानी लखनऊ 1509 शिकायतों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर (1095), गाजियाबाद (997), वाराणसी (857) और प्रयागराज (852) का स्थान आता है।

अधिकारियों के मुताबिक 112 के पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) से की गई अधिकतर शिकायतें 10 बजे रात के बाद तेज डीजे बजाने को लेकर थी, विशेषतौर पर शादी और पार्टी के दौरान।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश 112) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन सेवा जनता के बीच ध्वनि प्रदूषण और अन्य मामलों को लेकर जागरूरता अभियान चला रहा है।

सिंह ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि अनुमति समय के परे तेज संगीत बजाने या शोर करने से लोग परेशान होते हैं और इसकी शिकायत डायल 112 को करते हैं।’’

आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से अबतक 112 पर शिकायत के बाद पुलिस ने 14,494 मामलों पर कार्रवाई की जिनमें से 5,310 मामले अकेले पांच जिलों के थे।

पुलिस अधीक्षक (यूपी112) अजयपाल शर्मा ने बताया कि आपात सेवा पर स्थानीय निवासियों द्वारा पाबंदी वाले समय पर तेज आवास में संगीत बजाने या निर्माण गतिविधि को लेकर शोर की शिकायत की जाती है।

उन्होंने बताया,‘‘परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने भी 112 पर शिकायत की...पुलिस ऐसे मामलों में उचित कानूनी कार्रवाई करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे