लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और 172 लोगों की मौत, 7,735 नए मामले आए

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:47 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मई उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 172 मरीजों की मौत हो गई तथा 7,735 नये मामले सामने आये।

अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 172 और मरीजों की मौत के बाद अब तक राज्य में कुल 18,760 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 7,735 नये मरीजों के मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,59,212 हो गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा हो गई थी और उसके बाद अब तक 68 फीसद की कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से संक्रमण की दर कम हो रही है और मरीजों के स्वस्थ होने का प्रतिशत 92.5 प्रतिशत हो गया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 दिनों में राज्य के सक्रिय मामलों में 68 फीसद की कमी आई है, 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे जो अब घटकर 1,06,276 हो गए हैं।

सहगल ने कहा वर्तमान में राज्य में 1,06,276 सक्रिय मामले हैं और अब तक 15,34,176 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जहां 7,735 नये मरीज मिले वहीं 17,668 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,06,276 सक्रिय मामलों में 72,547 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं।

यहां जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि ताजा मौतों में सबसे ज्यादा 15 वाराणसी से, 12 लखनऊ से, 11 सहारनपुर से हैं और जहां तक नये मामलों की बात है तो गाजियाबाद से सबसे ज्यादा 1003, गोरखपुर से 892, मेरठ से 427, गौतमबुद्ध नगर से 394, सहारनपुर से 287, लखनऊ से 286, वाराणसी से 229 मामले सामने आए है।

सहगल ने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य में 2.89 लाख से ज्यादा कोरोना नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.61 करोड़ से अधिक परीक्षण हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में एंटी-कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान चल रहा है और अब तक लोगों को 1.58 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें 1.25 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक मिली है और 33 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां