लाइव न्यूज़ :

उप्र, उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया थाः एसकेएम नेता

By भाषा | Updated: February 7, 2021 00:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी वरिष्ठ किसान नेता दर्शन पाल ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का बीकेयू नेता राकेश टिकैत का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था और बेहतर होता कि वह (टिकैत) अपनी योजना पर पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के साथ चर्चा किए होते।

दिल्ली की तीन सीमाओं--सिंघू, टीकरी और गाज़ीपुर--पर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ 70 दिन से ज्यादा समय से प्रदर्शनों का नेतृतव कर रहे एसकेएम ने इस हफ्ते के आरंभ में ऐलान किया था कि छह फरवरी को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता टिकैत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को चक्का जाम नहीं किया जाएगा।

एक वरिष्ठ किसान नेता ने बताया कि बीकेयू नेता द्वारा अचानक लिए गए फैसले से मोर्चा के कुछ नेता हैरान हो गए थे।

दर्शन पाल ने सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' बेहतर होता, अगर राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करने से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने के अपने प्रस्ताव के बारे में हमसे बात की होती। उन्होंने बाद में एसकेएम से चर्चा की और यह संयुक्त चीज थी। ''

उन्होंने कहा, '' इसलिए बुनियादी तौर पर हम यहां जो कहना चाह रहे हैं, वह यह है कि उन्होंने जल्दबाजी में इसकी घोषणा की और कुछ नहीं।''

दर्शन पाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि एसकेएम में सब कुछ ठीक है और लोगों को यह नहीं मानना चाहिए कि नेताओं के बीच कोई मतभेद हैं।

बाद में शाम ने एसकेएम ने एक बयान जारी कर दावा किया कि चक्का जाम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी किया गया।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में चक्का जाम पूरी तरह से सफल रहा।

बयान में कहा गया है कि किसानों ने मध्य प्रदेश में 200 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम किया और किसानों ने महाराष्ट्र के वर्धा, पुणे और नासिक सहित कई स्थानों पर चक्का जाम का नेतृत्व किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos