लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: SP ने मुस्तैदी परखने के लिए भेष बदलकर तोड़ा लॉकडाउन, रोकने वाले पुलिसकर्मियों को दिया इनाम

By भाषा | Updated: July 26, 2020 14:09 IST

यूपी के सुल्तानपुर जिले में SP भेष बदलकर पुलिस के मुस्दैती को देखने के लिए लॉकडाउन के नियम तोड़ने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने से खुश हुए एसपी ने बदले में उन्हें मुस्तैद रहने का इनाम देकर सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने से खुश हुए एसपी ने बदले में उन्हें मुस्तैद रहने का इनाम दिया। सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कर्मचारियों की मुस्तैदी जांचने के लिए भेष बदल कर एक बैरियर लांघने की कोशिश की।

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने सप्ताहांत पर घोषित लॉकडाउन के दौरान अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी जांचने के लिए भेष बदल कर एक बैरियर लांघने की कोशिश की।

पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने से खुश हुए एसपी ने बदले में उन्हें मुस्तैद रहने का इनाम दिया। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे बंदी के दौरान पुलिस की मुस्तैदी परखने के लिए उन्होंने अपना भेष बदलकर कोतवाली नगर क्षेत्र के डाकघर चौराहे पर लगे बैरियर को लांघने की कोशिश की।

वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका, तो वह आगे निकलने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़कर रोक लिया। इतने में उन्होंने अपने चेहरे से गमछा हटा दिया। अपने अधीक्षक को इस भेष में देखकर सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए। तुरंत ही पुलिस अधीक्षक के पीआरओ, गनर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में कामयाब सभी आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल 2,100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

यूपी में कोरोना के मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना ने राज्य में अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यूपी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 2984 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले सबसे ज्यादा मामले शुक्रवार को 2712, गुरुवार को 2529, बुधवार को 2308 और 19 जुलाई को 2250 केस सामने आए थे।

2984 मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 63 हजार 700 हो गई है। इसमें से 39 हजार 903 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 452 है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाCoronavirus in Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया