लाइव न्यूज़ :

उधमपुर और डोडा में भाजपा को डीडीसी का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद मिले

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:00 IST

Open in App

जम्मू, आठ फरवरी हाल ही में संपन्न हुए जिला विकास परिषद चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और डोडा जिलों में सोमवार को भाजपा सदस्य अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर पंचायत चुनाव अधिकारी पीयूष सिंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में लालचंद और जूह मन्हास निर्विरोध क्रमश: अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचित घोषित किये गये।

सिंगला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों की स्थापना के बाद अब जमीनी स्तर पर विकास प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।

डोडा जिले में भाजपा के धनंतर सिंह कोतवाल डीडीसी के अध्यक्ष और संगीता रानी भगत जिला परिषद की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

जिला चुनाव अधिकारी सागर डोईफोडे ने कहा कि सभी 14 निर्वाचित डीडीसी सदस्यों ने इस चुनाव में हिस्सा लिया और विजयी उम्मीदवारों को नौ -नौ वोट मिले।

पहले चरण में जम्मू और कठुआ जिलों में भाजपा के सदस्य अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग