लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में पात्र आबादी के लगभग 80 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिल चुकी है

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:20 IST

Open in App

अगरतला, 25 जून त्रिपुरा में कुल पात्र आबादी के लगभग 80 प्रतिशत लोगों को कम से कम कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सिद्धार्थ शिव जायसवाल ने कहा कि राज्य को अब तक टीके की 24.9 लाख खुराक मिल चुकी है, जिनमें से 2.10 लाख टीके लगाए जाने अभी बाकी हैं।

जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "24 जून तक, कुल 18.31 लाख लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है, जो कुल पात्र आबादी का लगभग 80 प्रतिशत है।"

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की कम से कम 98 प्रतिशत आबादी को एक खुराक लग चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 6.91 लाख लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है, जो लक्षित आबादी का लगभग 50 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, "विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, क्लबों और सामाजिक कार्यकर्ता समूहों ने लोगों को टीकाकरण की पहल में सरकार के साथ सहयोग किया है। इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के समूचे तंत्र ने कड़ी मेहनत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल