लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में चोरी के संदेह में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:07 IST

Open in App

अगरतला, 22 दिसंबर त्रिपुरा में चोरी के संदेह में कथित तौर पर भीड़ द्वारा डंडों से पिटाई किये जाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को अपराध में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी पिया माधुरी मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शुक्रवार को राज्य की राजधानी में गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपी) अस्पताल के पास हुई थी और पुलिस ने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में सीसीटीवी फुटेज में उसे पीट-पीटकर मार डाले जाने की बात सामने आने के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्होंने एक घर से टिन की चादरें चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रसेनजीत साहा को कथित तौर पर पर पीटने के लिए भीड़ को उकसाया था।

साहा के घर न लौटने पर उसके ससुर ने शनिवार को एनसीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू