लाइव न्यूज़ :

नेशनल कांफ्रेंस के नेता की हत्या के मामले में संदिग्धों के परिवारों के संपर्क में हैं: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: September 12, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की कथित हत्या के मामले में दो संदिग्धों के परिवारों के संपर्क में हैं। वजीर का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय राजधानी के एक फ्लैट में मिला था।

प्लास्टिक की थैली में लिपटे सिर के साथ 67 वर्षीय वजीर का शव पिछले बृहस्पतिवार को एक फ्लैट के वॉशरूम में मिला था, जिसे अमृतसर के मूल निवासी उनके परिचित हरप्रीत सिंह (31) ने किराए पर लिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

वजीर दो सितंबर को दिल्ली आए थे और हरप्रीत सिंह व उसके दोस्त हरमीत सिंह के साथ बसई दारापुर इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। हरप्रीत और हरमीत दोनों फरार हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमारी टीम जम्मू में है और हम संदिग्धों के परिवारों के संपर्क में हैं। पंजाब में भी हमारी टीमें हैं।''

इस बीच, हरमीत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया कि उसने तीखी नोकझोंक के बाद वजीर की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसमें हरप्रीत की कोई भूमिका नहीं है।

हरमीत ने दावा किया कि वजीर ने उसे और उसके बेटे को मारने की योजना बनाई थी।

इससे पहले एक पुलिसकर्मी ने कहा था, '' हमारे पास मामले के संबंध में पर्याप्त सुराग हैं और हमारी टीमें उन पर काम कर रही हैं। मृतक के भाई की शिकायत में चार लोगों को नामजद किया गया है। लेकिन हम दो प्रमुख संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रहे हैं और सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश की जा रही है।”

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़ित के सिर में गोली लगने की चोट है।

उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और पता चला कि आरोपी बुधवार को इमारत में मौजूद थे। एक दिन पहले वजीर का शव मिला था। पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि नेकां नेता की दो सितंबर को हत्या की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर