लाइव न्यूज़ :

इस सत्र में विपक्ष सदन चलने देगा ताकि विरोध की आवाज दर्ज हो सके: आरएसपी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली,25 नवंबर संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देने पर विचार कर रहे हैं ताकि विपक्ष की आवाज रिकॉर्ड पर आ सके और सरकार को बचकर निकलने का मौका न मिले ।

आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि विपक्षी दल महंगाई, जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल एवं डीजल के दाम जैसे जन केंद्रित मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।

उनके मुताबिक, विपक्षी दल पेगासस और कृषि कानूनों के मुद्दे भी उठाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘सदन में विपक्षी दलों की ओर से हंगामा करने से सरकार मानसून सत्र के दौरान महत्वूर्ण विधेयकों पर चर्चा से भाग गई।’’

प्रेमचंद्रन ने यह भी कहा, ‘‘पिछली बार के सत्र के 21 दिनों में से 21 दिन बर्बाद हो गए। इस बार कई राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया है कि सदन को चलने दिया जाए ताकि प्रतिरोध की आवाज रिकॉर्ड पर आ सके।’’

संसद का सत्र 29 नवंबर से आरंभ होकर 23 दिसंबर तक चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos