लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के भीषण प्रकोप वाले साल में सरकारी गोदामों में अनाज की बर्बादी 90 फीसद बढ़ी : आरटीआई

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:04 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 18 अक्टूबर देश में कोविड-19 के भीषण प्रकोप वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के सरकारी गोदामों में प्राकृतिक आपदाओं और परिचालन से जुड़े कारणों से अनाज की बर्बादी करीब 90 फीसद बढ़कर 1,824.31 टन पर पहुंच गई।

नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सोमवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर अर्जी पर उन्हें एफसीआई ने यह जानकारी दी है। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस अर्जी में एफसीआई और सीडब्ल्यूसी के सरकारी गोदामों में अनाज के सड़ने और बर्बाद होने के बारे में सवाल किए थे।

गौड़ को आरटीआई से मिले ब्योरे के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019-20 में एफसीआई और सीडब्ल्यूसी के गोदामों में कुल 959.65 टन अनाज नष्ट हुआ था।

सरकारी गोदामों में अनाज की बर्बादी के ये आंकड़े ऐसे वक्त सामने आए हैं, जब भारत 116 देशों के वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) 2021 में नीचे लुढ़क कर 101वें स्थान पर आ गया है, जो 2020 में 94वें स्थान पर था। जीएचआई की इस फेहरिस्त में भारत अब अपने पड़ोसी देशों-पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पिछड़ गया है।

आरटीआई से गौड़ को यह भी पता चला कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच प्राकृतिक आपदाओं और परिचालन से जुड़े कारणों से एफसीआई और सीडब्ल्यूसी के गोदामों में कुल 319.36 टन अनाज बर्बाद हो गया।

इस बीच, भोजन का अधिकार अभियान से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता वंदना प्रसाद ने सरकारी गोदामों में अनाज की बर्बादी के आंकड़ों पर रोष जताते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और खाद्यान्न के नष्ट होने से मानव अधिकारों का हनन होता है।

प्रसाद, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की सदस्य (बाल स्वास्थ्य) भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, "सरकारी गोदामों में पिछले कई दशकों से बड़ी मात्रा में वह अनाज बर्बाद हो रहा है जिसे गरीब नागरिकों, खासकर बच्चों के पेट में पहुंचना चाहिए था। जाहिर है कि ये गोदाम अनाज को सुरक्षित रखने के पैमानों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?