लाइव न्यूज़ :

निजता के उल्लंघन के लिए वर्ष 2020 में आईटी कानून के तहत करीब 700 मामले पंजीकृत

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 ई के तहत निजता के उल्लंघन के लिए वर्ष 2020 में 700 से अधिक मामले दर्ज किए गए। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा, ‘‘राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), गृह मंत्रालय द्वारा रखे जाने वाले आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018, वर्ष 2019 और वर्ष 2020 के दौरान आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66ई के तहत गोपनीयता के उल्लंघन के कुल क्रमश: 389, 812 और 742 मामले दर्ज किए गए थे।’’

उन्होंने कहा कि अधिनियम की धारा 66ई निजता के उल्लंघन के लिए सजा का प्रावधान करती है, और इन मामलों को राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निपटाया जाता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार नए युग के साइबर अपराधों को पूरा करने के लिए देश में साइबर सुरक्षा के लिए अकेले एक कानून लाने पर विचार कर रही है, चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘फिलहाल, इस संबंध में एक एकल कानून लाने के लिए मंत्रालय के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब