लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मद्देनजर केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्यों को आवंटित किये 250 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल पूर्वोत्तर राज्यों में कोविड-19 महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिये केंद्र ने 250 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किये हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की संसदीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने यहां कहा कि इस रकम ने कोविड-19 और अन्य संक्रामक रोगों के प्रबंधन के लिये बुनियादी ढांचा तैयार करने में बड़े पैमाने पर मदद की।

एक आधिकारिक बयान में मंत्री को उद्धृत करते हुए कहा गया कि पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिये मंत्रालय द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित की गई।

सिंह ने याद किया कि जब कोरोना वायरस का प्रसार शुरुआती चरण में था और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन भी लागून नहीं था तभी उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने तत्परता दिखाते हुए 25 करोड़ रुपये पूर्वोत्तर राज्यों के लिये जारी किये थे जिससे इस महामारी से निपटने की तैयारी में किसी तरह की कोताही न हो।

बयान में कहा गया कि यह धनराशि केंद्र द्वारा जारी किये जाने वाले किसी भी कोष से संबद्ध नहीं थी और इसका उपयोग महामारी से संबंधित किसी भी गतिविधि के लिये किया जा सकता था।

मंत्री ने सांसदों को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में संपर्क, बाढ़ नियंत्रण, वर्षा जल संग्रहण, पर्यटन, बुनियादी ढांचागत विकास, दूरसंचार, आवासीय विद्यालयों और अन्य लंबित मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos